Ragunath Temple Prat History
प्राचीन श्री रघुनाथ मन्दिर पराट का इतिहास प्राचीन ऐतिहासिक स्थल श्री रघुनाथ मंदिर जम्मू से 92 कि०मी० जम्मू पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुंदर बनी शहर से 8 कि ०मी० दूर चन्नी-पराट नामक गाँव में स्थित है । यह मन्दिर अतीत की एक अमूल्य धरोहर है जिसने चारों ओर से घिरे इस गाँव में चार चाँद लगा दिए हैं । * चन्नी-पराट गाँव का इतिहास * चन्नी-पराट गाँव प्राचीन कालीन एक सुव्यवस्थित एवं समृद्ध गाँव था ।यह गाँव एक नगर था जिसमें व्यापारी जन दुकानों के माध्यम से जनता की दैनिक अवश्यकताओं की पूर्ति करते थे। वर्तमान समय में भी इस नगर के अवशेष विद्यमान हैं ।इस गाँव के अधिकांश लोग हिन्दू एवं धार्मिक विचारों से ओतप्रोत थे, नगर के बीचों बीच एक चण्डी माता का मन्दिर था जो वर्तमान समय में भी है । यह मन्दिर एक विशालकाय पत्थर पर सुंदर शिल्पकला का अनुपम उदाहरण था । प्राचीन काल में मन्दिरों, वृक्षों, प्राकृतिक घटकों के नाम के आधार पर नगरों का नामकरण होता था । जैसे कोसंब से कोशांबी, रोहीत से रोहतक इत्यादि । अतः इस गाँव का नाम भी इसी परम्परा से चण्डी माता के नाम से चन्नी एवं पत्थरों ...