Class 9 Sanskrit all chapters with Hindi translation and words meaning
हिंदी के प्रसिद्ध छायावादी कवि पं० जानकी वल्लभ शास्त्री , संस्कृत के भी श्रेष्ठ कवि हैं। इनका एक गीत संग्रह ‘ काकली ’ नाम से प्रसिद्ध है। प्रस्तुत पाठ इसी संग्रह से लिया गया है। सरस्वती देवी की वंदना करते हुए कवि कहता है कि हे सरस्वती ! अपनी वीणा का वादन करो ताकि मधुर मंजरियों से पीत पंक्तिवाले आम के कोयल का कूजन तथा वायु का मंद - मंद चलना वसन्त ऋतु में मोहक हो जाएँ। साथ - साथ काले भँवरा का गुंजार और नदियों का जल मोहक हो उठे। यह गीत स्वाधीनता संग्राम की पृष्ठभूमि में लिखा गया है। यह गीत जन - जन के हृदय में नवीन चेतना का संचार करता है। इससे सामान्य लोगों में स्वाधीनता की भावना जागती है। भारतीवसन्तगीतिः Word Meanings Translation in Hindi 1. निनादय नवीनामये वाणि ! वीणाम् मृदुं गाय गीति ललित - नीति - लीनाम्। मधुर - मञ्जरी - पिञ्जरी - भूत - माला : वसन्ते लसन्तीह सरसा रसालाः कलापाः ललित - कोकिला - काकलीनाम्॥ निनादय … ॥ शब्दार्था : – नव...