क्रिया
क्रिया क्रिया(Verb) की परिभाषा जिन शब्दों से किसी काम के करने या होने का ज्ञान हो उसे क्रिया कहते है। दूसरे शब्दों में- जिस शब्द से किसी काम का करना या होना समझा जाय, उसे क्रिया कहते है। जैसे- पढ़ना, खाना, पीना, जाना इत्यादि। क्रिया के भेद प्रयोग की दृष्टि से क्रिया के प्रकार (1)प्रेरणार्थक क्रिया (Causative Verb) (2)यौगिक क्रिया (3)द्विकर्मक क्रिया(Double Transitive Verb) (4)संयुक्त क्रिया (Compound Verb) (5) सहायक क्रिया(Helping Verb) (6) नामबोधक क्रिया(Nominal Verb) (7) पूर्वकालिक क्रिया(Absolutive Verb) (1)प्रेरणार्थक क्रिया (Causative Verb)- जिन क्रियाओ से इस बात का बोध हो कि कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी दूसरे को कार्य करने के लिए प्रेरित करता है, वे प्रेरणार्थक क्रिया कहलाती है। जैसे काटना से कटवाना, करना से कराना। एक अन्य उदाहरण इस प्रकार है- मोहन मुझसे किताब लिखाता है। इस वाक्य में मोहन (कर्ता) स्वयं किताब न लिखकर 'मुझे' दूसरे व्यक्ति को लिखने की प्रेरणा देता है। प्रेरणार्थक क्रियाओं के दो रूप हैं। जैसे- 'गिरना' से 'गिराना' और 'गिरवाना' । दोन...